कोरोना के एक्टिव मामले तेजी से घट रहे, रिकवरी रेट बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के एक्टिव मामले तेजी से घट रहे, रिकवरी रेट बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 96,267,473 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,082,745 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 185662 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10300838 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153184 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,06,39,684 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 14,256 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 152 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 17,130 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.82 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.74 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 22 जनवरी को 8,37,095 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,09,85,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आपको बता दें भारत में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत सऊदी अरब, मोरक्को, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और म्यांमार को अनुबंध के तहत कोरोनावायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अब तक भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और सेशेल्स को सहायता के तौर पर टीकों की खेप भेज चुका है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1488

878060

7146

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

23

4907

62

अरुणाचल प्रदेश

37

16724

56

असम

2482

213398

1077

बिहार

2682

254359

1472

चंडीगढ़

137

20195

332

छत्तीसगढ़

5308

287040

3601

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

10

3382

2

दिल्ली

2060

620693

10789

गोवा

854

51170

758

गुजरात 

5240

248650

4374

हरियाणा

1585

262349

3005

हिमाचल प्रदेश 

516

55676

970

जम्मू एंड कश्मीर 

1098

120826

1928

झारखंड

978

116116

1060

कर्नाटक

7004

915382

12190

केरल

70624

803094

3564

लद्दाख

68

9476

129

लक्षद्वीप

50

0

0

मध्य प्रदेश 

4476

244855

3780

महाराष्ट्र 

46146

1906827

50684

मणिपुर

197

28387

369

मेघालय

128

13449

146

मिजोरम

58

4282

9

नागालैंड

104

11880

88

ओडिशा

1360

330757

1903

पुडुचेरी

294

37857

643

पंजाब

2324

163655

5543

राजस्थान

3719

309807

2756

सिक्किम

140

5792

131

तमिलनाडु

5073

816205

12307

तेलांगना

3569

287899

1588

त्रिपुरा

34

32919

391

उत्तराखंड

1795

92040

1629

उत्तर प्रदेश 

7528

581993

8605

वेस्ट बंगाल

6470

550737

10097

भारत में कुल मामले

185662

10300838

153184


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।